दाँत दर्द से छुटकारा पाएँ - अपनाये 18 घरेलु उपाय


दांत का दर्द और दांत का हिलना

हमें मालूम है दांत  हमारे शरीर का अहम हिस्सा है  और यह  बहुत इम्पोर्टेन्ट हिस्सा है क्योंकि दांतों के बगेर हम न तो कुछ ढंग से खा सकते हैं और न ही कुछ चबा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके दांतों में दर्द होती है तो आपकी जान  पर बन आती है और बार-बार तेज़ दर्द के कारण आपको बहुत तकलीफ सहनी पड़ती है। क्या आप जानते हैं की दांतों का कनेक्शन सीधा सर से होता है अगर दांतों में दर्द ज्यादा हो तो सर का दर्द बढ़ जाने का खतरा रहता है जिससे आपको डबल परेशानी होगी। 

अगर सोचा जाये तो दांतों के बगेर जीवन सम्भव नही है क्योंकि हमारे चेहरे की रोनक दांतों से ही होती है दांतों के बगेर हमारी स्माइल भी कुछ मायने नही रखती है। इसलिए अब हम आपको दांतों के लक्षण और उपचार के बारे में बताएंगे तांकि आपको कभी भी दांतों की कोई तकलीफ हो तो आपके पास उसका इलाज हो ओर फिर आपको कोई तकलीफ भी ज्यादा नही सहनी पड़ेगी।

 
लक्षण :-

1 . मसूड़ों में सूजन के कारण पास की उत्पत्ति होती है।

2 . मुंह में दुर्गन्ध आती है।

3 . पानी पीने से दांतों में तीव्र दर्द होता है।

4 . गर्भास्था में जिंजीवाइटिसकी विकृति बहुत होती है।

5 . रोगी के दांतों पर पीली-सी मैली परत जम जाती है


उपचार :-

1 . मूली के बीज, अकरकरा, अतीस, फिटकरी और नमक। इन्हें समभाग लेकर बिलकुल बारीक  मंजन बनाएं। यह बेस्वाद होगा, परन्तु दवा समझकर दांतों पर मंजन करने से गन्दे से गन्दे, पीले दिखने वाले दांत साफ़-सुंदर हो जाएंगे।

2 . नमक बारीक पिसा हुआ एक ग्राम, गनी का सिरका तीन ग्राम, पानी के भरे एक गिलास में दोनों चीजों को चम्मच के साथ घोलकर कुले कीजिये।

3 . मघा(पिप्पली) का चूर्ण दस ग्राम, सेंधा नमक दस ग्राम, और जीरा दस ग्राम तीनो को खूब बारीकी से पीसकर प्रतिदिन मंजन करें।

4 . अकरकरा के चूर्ण के साथ खड़िया मिटटी का मंजन दांतों पर कीजिये। कीटाणु नष्ट हो जाएंगे और दांत साफ़ हो जाएंगे।

5 . नोसादर एक रत्ती, थोड़ी- सी रुई में लपेटकर दर्द वाले दांत पर रखें। मुंह से लार निकलने दें जिससे दर्द दूर हो जायेगा।

6 . नीम की दातुन करने से दांतों में कीडे नही लगते। कीड़ों की उत्पत्ति होने पर दातुन करने से बहुत लाभ होता है।



7 . अकरकरा और कपूर पांच-पांच ग्राम मात्रा में पीसकर मंजन करें।

8 . दांतों में कीड़ों के कारण दर्द होने पर अकरकरा का बारीक चूर्ण मसूड़ों पर मलने व खोखले दांतों की जड़ में लगाने से कीडे नष्ट होने के साथ दर्द का उपचार होता है।

9 . अमरुद के पत्तों को पानी में उबालकर फिटकरी मिलाकर कुळले करने से दांत का दर्द नष्ट होता है।

10 . अपामार्ग की ताज़ी शाखा से दातुन करने पर तीस और मसूड़ों से रक्तस्त्राव बन्द होता है।

11 . जायफल के तेल में भिगोकर दांतों की जड़ व खोड़ में रखने से दर्द नष्ट होता है।


12 . अमरुद के कोमल पत्तों को चबाने से दांतों का दर्द खत्म होता है।

13 . अकरकरा, खरसानी और अजवायन पांच-पांच ग्राम लेकर पानी में उबालकर कुल्ले करने से दांतों का दर्द दूर होता है।

14 . लौंग के तेल को रुई से लगाने पर दांत का दर्द तुरन्त ठीक होता है।

15 . अजमोद को जलाकर बारीक पीसकर मंजन करने से दांत का दर्द ठीक होता है।

16 . तेजबल की चाल को कूटकर बारीक चूर्ण बनाकर मंजन करने से दांतों का दर्द दूर होता है।

17 . नीबू के पांच ग्राम रस में तीन लौंग पीसकर दांतों पर मलने और खोखले भाग में लगाने से दांत का दर्द ठीक होता है।

18 . हल्के गर्म पानी में अकोल के तेल की कुछ बूंदें डालकर कुल्ले करने से दांतों का दर्द दूर होता है।

ऊपर की ओर जो भी आपको लक्षण और उपचार बताये गए हैं वो इसलिए तांकि आप उनके बारे में जानकारी रख कर अपने आप को दांत से होने वाली समस्याओं से राहत पा सकें।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी है तो कृपया इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि हम लोगो तक इस जानकारी को पहुंचा सके और लोगॉ को दांत के दर्द  से बचा सके |





No comments

Powered by Blogger.